आरपीसीए श्याम नगर ने हाईपर हॉक्स को पांच विकेट से दी मात

Feb 21, 2026 08:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग के पहले मैच में आरपीसीए श्याम नगर ने

  आरपीसीए श्याम नगर ने हाईपर हॉक्स को पांच विकेट से दी मात

कानपुर सुपर प्रीमियर लीग के पहले मैच में आरपीसीए श्याम नगर ने हाईपर हॉक्स को पांच विकेट से मात दी। दूसरे मैच में इलेवन कप्तान ने अनप्रेडिक्टेबल को 63 रन से पराजित किया। तीसरे मैच में ट्रिडेंट इलेवन ने रॉयल समशेर्स को 79 रन से हराया। श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए मैच में हाईपर हॉक्स ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 157 रन बनाए। टीम से अंश सिंह ने 54 रन बनाए, तो गेंदबाजी में जॉन्टी ठाकुर ने चार व शालू ने दो को आउट किया। जवाब में आरपीसीए श्यामनगर शिवम की 97 रन की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर 24 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

गेंदबाजी में अंश सिंह व वैभव ने दो-दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच शिवम को चुना गया। मंटोरा स्थित जीडीसीजी मैदान पर दूसरे मैच में इलेवन कप्तान ने 25 ओवर में तीन विकेट पर 228 रन बनाए। टीम से अमन राजपूत ने शानदार 109 रन की शतकीय पारी खेली व सिद्धार्थ ने 63 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में अनिरुद्र व डॉ. अभिषेक ने एक-एक विकेट झटके। जवाब में अनप्रेडिक्टेबल की पूरी टीम 24 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से उमाशंकर ने 51 व अक्षय गुप्ता ने 52 रन बनाए, तो गेंदबाजी में बलसुनीत राव, रिषभ, निकी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच अमन राजपूत को चुना गया। जेम्स मैदान पर तीसरे मैच में ट्रिडेंट इलेवन ने 25 ओवर ने छह विकेट पर 206 रन बनाए। टीम से डीएम ने 51 रन व शशांक मार्टिन ने 41 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मयंक शर्मा ने तीन व सुमित त्रिपाठी ने दो को आउट किया। जवाब में रॉयल समशेर्स की पूरी टीम 21.2 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। टीम से अनुभव ने 42 रन बनाए, तो गेंदबाजी में डीएम व शशांक मार्टिन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच शशांक मार्टिन को चुना गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।