खेल... कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में रेनू ब्राडबैंड चार विकेट से जीता

Jan 06, 2026 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में रेनू ब्राडबैंड ने पटेल प्रापर्टीज को चार विकेट से हराया। एचीवर्स इलेवन ने एएमसी एवेंजर्स को 104 रनों से मात दी। पहले मैच में रेनू ने 159 रन बनाकर जीत हासिल की। दूसरे मैच में एचीवर्स ने 229 रन बनाकर 125 रन पर एएमसी को रोक दिया।

खेल... कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में रेनू ब्राडबैंड चार विकेट से जीता

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में मंगलवार को पहले मैच में रेनू ब्राडबैंड ने पटेल प्रापर्टीज को चार विकेट से मात दी। दूसरे मैच में एचीवर्स इलेवन ने एएमसी एवेंजर्स को 104 रनों से हराया। मंटोरा मैदान पर खेले गए पहले मैच में पटेल प्रापर्टीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाए। शिवांशु सचान ने 60 रन बनाए। राहुल तिवारी ने तीन विकेट झटके। जवाब में रेनू ब्राडबैंड की टीम ने 18.3 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीता। अनमोल मिश्रा ने 31, उदय यादव ने 29 व रोहित वर्मा ने 28 रन बनाए।

आदित्य ने तीन विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच उदय को चुना गया। आरपीसीए मैदान पर दूसरे मैच में एचीवर्स इलेवन ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 229 रन बनाए। टीम से सचिन रमेश तिवारी ने 87 रन व शाश्वत ने 58 रन की अर्द्धशतकीय पारियां खेली, तो गेंदबाजी में दिव्यांश, यश व सोम ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में एएमसी एवेंजर्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी। तुषार ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। आदित्य, दिव्यांशु व पीयूष ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच सचिन रमेश तिवारी को चुना गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;