चैलेंजर्स इलेवन ने रॉयल इलेवन को चार विकेट से हराया
Kanpur News - चैलेंजर्स इलेवन ने रॉयल इलेवन को चार विकेट से हराया चैलेंजर्स इलेवन ने रॉयल इलेवन को चार विकेट से हराया

कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) के पहले मैच में चैलेंजर्स इलेवन ने रॉयल इलेवन को चार विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में होम फर्निश ने कानुपर पैंथर्स को सात विकेट से हराया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर हुए पहले मैच में रॉयल इलेवन ने 21 ओवर में 128 रन बनाए। टीम की ओर से मो. शोएब ने 29 रन, रिजवान अंसारी और अनस ने 26-26 रन बनाए। गेंदबाजी में दया ने तीन, मिराज ने दो विकेट लिया। जवाब में चैलेंजर्स इलेवन ने 21.1 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से देवऋषी मिश्रा ने 52 रन बनाए।
गेंदबाजी में काका को दो सफलता मिली। देवऋषी मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मैच में कानपुर पैंथर्स ने 21.5 ओवर में 150 रन बनाए। टीम की ओर से अजय पांडे ने 33 रन, तरुण सिंह ने 26 रन, राघव रस्तोगी ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में नदीम ने चार और श्रेयश ने दो विकेट लिया। जवाब में उतरी होम फर्निश ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अमन ने 70 रन, मो. आकिब ने 26 रन, नेहाल ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में आकाश, दीपक व कामेंद्र ने एक-एक विकेट लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


