सुपर ओवर में हॉलीडे प्लानर्स जीता
Kanpur News - कानपुर सुपर प्रीमियर लीग के तहत अंडर-19 वर्ग में मंगलवार को दो नॉकआउट मैच खेले गए। पहले मैच में बाबा मार्ट इलेवन ने कानपुर वॉरियर्स को 10 विकेट से हराया। दूसरे मैच में हॉलीडे प्लानर्स ने सुपर ओवर में रवनीत टिफिन सर्विस को हराया। अव्यक्त पांडे और अभिनव यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) अंडर-19 वर्ग में मंगलवार को दो नॉकआउट मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बाबा मार्ट इलेवन ने कानपुर वॉरियर्स को 10 विकेट से पराजित किया। दूसरा मैच काफी रोमांचक रहा और सुपर ओवर तक पहुंचा। जिसमें हॉलीडे प्लानर्स ने रवनीत टिफिन सर्विस को हराया। किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले मैच में कानपुर वॉरियर्स की पूरी टीम 19.2 ओवर में महज 79 रन ही सिमट गई। टीम की ओर से अर्पित तिवारी ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषभ गुप्ता ने तीन, आलोक साहू व फैजान अंसारी ने दो-दो विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी बाबा मार्ट इलवेन ने 6.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 85 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अव्यक्त पांडे ने 54 रन बनाए। अव्यक्त को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में हॉलीडे प्लानर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। टीम की ओर से शाश्वत ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रथम बाथम व अभिनव यादव ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी रवनीत टिफिन सर्विस टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 144 रन ही बना सकी। इससे मैच बराबरी पर रहा और फैसला सुपर ओवर से हुआ। रवनीत टिफिन सर्विस ने एक ओवर में एक विकेट पर चार रन बनाए। जवाब में हॉलीडे प्लानर्स की ओर से दिव्यांशु पांडे ने पहली ही गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। अभिनव यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


