
छात्रा को होटल में नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म
Kanpur News - - दो साल से छात्रा का शोषण कर रहा था आरोपित - अश्लील वीडियो
कानपुर, संवाददाता। कोहना में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने सोशल मीडिया पर छात्रा से दोस्ती के बाद उसे मिलने होटल बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपित छात्रा को प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा। पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती इंटर की छात्रा है। जिसकी सोशल मीडिया के जरिए दो साल पूर्व शिवम साहू नामक युवक से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने पर युवक ने प्यार का इजहार किया।
युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसे मिलने के बहाने होटल बुलाया। जहां आरोपित ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपित उनका शोषण कर रहा था। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपित बदनाम करने की धमकी देने लगा। जिस पर पीड़िता ने मामले की शिकायत कोहना पुलिस से की। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित शिवम साहू निवासी छोटी गुटइया स्वरूप नगर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित को शनिवार को कल्लूपुरवा घाट से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




