होली में अव्यवस्थाओं का मसला सपा की मासिक बैठक में उठा
Kanpur News - कानपुर में सपा की मासिक बैठक में होली पर गंदगी और जलापूर्ति की समस्याओं पर चर्चा हुई। सपा अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बताया कि कार्यकर्ता अबीर के साथ होली मनाएंगे और 1625 बूथों पर होली मिलन का आयोजन होगा। बैठक में कई प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। होली के पर्व पर गंदगी और जलापूर्ति समस्या का मसला सपा महानगर की मासिक बैठक में रविवार को उठा। सपा महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि सपा पीडीए कार्यकर्ता सिंथेटिक रंग से दूर रहकर अबीर के साथ होली मनाएंगे। नगर में 1625 बूथों पर होली मिलन का आयोजन किया जाएगा। संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव केके शुक्ला, महासचिव संजय सिंह बंटी, नंदलाल जायसवाल, सुधांशु मिश्रा, शबाब अबरार, आनंद शुक्ला, परमवीर गंभीर, महेन्द्र सिह, रजत मिश्रा, सुलेखा यादव, अर्पित त्रिवेदी, दीपक खोटे आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



