सिंधी समाज ने परिवारों को एकजुट कर गुलाल लगाया
Kanpur News - कानपुर में सेन्ट्रल सिन्धी पंचायत ने सभी 22 सिन्धी पंचायतों के साथ मिलकर उन परिवारों को गुलाल लगाया जिनके परिवार में पिछले वर्ष कोई गमी हुई थी। यह परंपरा दिवंगतों के परिजनों को त्योहार के दौरान साथ महसूस कराने के लिए है। आयोजन संत कंवरराम हाल में हुआ, जिसमें कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

कानपुर। कानपुर महानगर सेन्ट्रल सिन्धी पंचायत ने शहर की सभी 22 सिन्धी पंचायतों के साथ सामूहिक रूप से ऐसे सभी परिवारों के परिजनों को गुलाल लगाया जिनके परिवारों में पिछले वर्ष कोई गमी हो गई थी। यह सिन्धी समाज की एक पुरातन परंपरा है। सेन्ट्रल सिन्धी पंचायत के मनोज आडवाणी ने बताया कि इसका उद्देश्य त्योहार के अवसर पर दिवंगत परिवार के परिवारीजन को यह अहसास और विश्वास दिलाना होता है कि त्योहार के अवसर पर परिजन अपने आपको अलग थलग न समझें। पूरा समाज उनके साथ है। इसका आयोजन संत कंवरराम हाल सिन्धी कालोनी शास्त्री नगर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर शहर के सिन्धी समाज के सीताराम खत्री, आनन्द राजपाल, रामदास माखीजा कांशीराम, घनश्याम छाबड़ा, मनोहर शादीजा आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


