स्कूल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन होंगे कुत्तामुक्त

Jan 16, 2026 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार, स्कूलों, अस्पतालों और अन्य परिसरों को आवारा कुत्तों से मुक्त किया जाएगा। नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे जो नियमित निगरानी करेंगे। यह कदम आमजन और बच्चों की सुरक्षा के लिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि पशु प्रेमियों को स्टरलाइजेशन अभियान में शामिल किया जाएगा।

स्कूल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन होंगे कुत्तामुक्त

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुपालन में जिले के स्कूलों, अस्पतालों, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन परिसरों को आवारा कुत्तों से मुक्त किया जाएगा। प्रत्येक संबंधित संस्थान अपने स्तर पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करेगा। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि नोडल अधिकारी का दायित्व होगा कि वह नियमित निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित करे कि परिसर के भीतर आवारा कुत्ते प्रवेश न करें और यदि कहीं समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल नगर निगम से समन्वय कर समाधान कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह विषय केवल स्वच्छता या सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन, बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि नगर निगम सीमा अंतर्गत वर्तमान में लगभग 1.36 लाख स्ट्रीट डॉग दर्ज हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्टरलाइजेशन अभियान में पशु प्रेमियों को भी जोड़ा जाए और उन्हें प्रेरित किया जाए। संवेदनशील स्थानों की प्राथमिकता सूची तैयार कर वहां विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन, नगर निगम और संस्थानों के आपसी समन्वय से ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है। बैठक में एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।