हाथरस के ध्यानार्थ)))फोटो है))छात्रवृत्ति घोटाले में दो आरोपितों को भेजा गया जेल

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

- आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने हाथरस से आरोपितों को पकड़ा- अब तक 65 आरोपितों के खिलाफ लग चुकी है चार्जशीटकानपुर, संवाददाता। छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने हाथरस से दो...

 हाथरस के ध्यानार्थ)))फोटो है))छात्रवृत्ति घोटाले में दो आरोपितों को भेजा गया जेल

कानपुर, संवाददाता। छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने हाथरस से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। इस मामले में 81 लोगों के नाम प्रकाश में आए है। जिनमें से अब तक 65 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन की कानपुर शाखा के प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि हाथरस में शैक्षणिक सत्र 2011-2012 और 2012-2013 में 62 शैक्षणिक संस्थानों और मदरसों द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि 24 करोड़ 92 लाख 76 हजार 312 रुपये का गबन किया गया था। मामला प्रकाश में आने पर इस मामले में 2014 में हाथरस के मुरसान थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मामले में फरार चल रहे आरोपित हाथरस के विनोबा नगर निवासी सर्वेश पचौरी और ग्राम सुलेमपुर निवासी धर्मवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले की जांच के दौरान 81 आरोपितों का नाम सामने आए है। जिनमें से 65 आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट लगाई जा चुकी है। अन्य आरोपितों को गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur Newsहाथरस के ध्यानार्थ)))फोटो है))छात्रवृत्ति घोटाले में दो आरोपितों को भेजा गया जेल