आध्यात्मिकता के साथ धार्मिक स्थलों में बढ़ रही जेनजी की भीड़

Feb 09, 2026 09:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर में पं. बद्रीनारायण तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर 'आध्यात्मिकता एवं जेनज़ी' विषय पर विचार गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि जेनज़ी आध्यात्मिकता की ओर बढ़ रहा है। डॉ. प्रदीप दीक्षित ने कहा कि यह उनका पहला कदम है। बद्री नारायण की याद में कई संस्मरण सुनाए गए।

आध्यात्मिकता के साथ धार्मिक स्थलों में बढ़ रही जेनजी की भीड़

कानपुर वरिष्ठ संवाददाता मानस संगम के संस्थापक पं. बद्रीनारायण तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर 'आध्यात्मिकता एवं जेनज़ी' विषय पर विचार गोष्ठी हुई जिसमें वक्ताओं ने कहा कि जेनजी आध्यात्मकिता की ओर बढ़ रहा है। यही कारण है कि धार्मिक स्थलों में युवा वर्ग भी भाग ले रहा है। इस अवसर पर मानस संगम वार्षिक यात्रा का लोकार्पण भी किया गया। उत्कर्ष अकादमी के निदेशक डॉ. प्रदीप दीक्षित ने कहा कि आज जेनज़ी भले ही सेल्फी लेने और रील बनाने के उद्देश्य से धार्मिक स्थलों की भीड़ बढ़ा रहा है, मगर आध्यात्मिकता की ओर ये उनका पहला और सुनहरा कदम है।

बद्री नारायण को याद करते हुए उन्होंने कई संस्मरण भी सुनाए। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक नरेंद्र भदौरिया ने कहा कि पंडित बद्रीनारायण का कृतित्व अगली दस पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। 57 साल कि यात्रा में मानस संगम ने अविस्मरणीय कार्य किया। हमारे धर्म कि व्याख्या अलग है हम सबको जोड़ कर चलते हैं। कोई भी धर्म ऐसा नहीं कहता कि सब धर्म समान है। कानपुर पंचायत संयोजक धर्म प्रकाश गुप्ता ने कहा हम जेनज़ी को पश्चिमवादी कह कर सिर्फ उनके अपने बीच की दूरी बढ़ा रहे हैं। जबकि मेरी नज़र में अध्यात्म का असली मतलब संयम से है, आत्मसंयम ही आध्यात्म का मूल है। अर्मापुर महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. गायित्री सिंह ने कहा कि बद्री नारायण राम, रामचरित मानस और हिंदी के लिए जीना चाहते थे। मौजूदा पीढ़ी सद्गुरु, श्री श्री रवि शंकर, आचार्य प्रशांत जैसे गुरुओं से सीख रही है। धन्यवाद ज्ञापन संस्था अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी 'मुकुल' एवं मंदिर प्रबंधक अभिनव नारायण तिवारी ने किया। यहां मनोज सेंगर, डीएवी कॉलेज के प्राचार्य अरुण दीक्षित, मेडिकल कॉलेज के डॉ. विकास मिश्रा, बृजेश मिश्रा, जॉइंट कमिश्नर इनकम टैक्स भरत अवस्थी, प्रभाकर श्रीवास्तव, क्रांति काटियार, नीना गुप्ता, रंजीत सिंह, मुकेश सिंह, लता कादंबरी, महेश मिश्रा, गगन सेठी, सौरभ ओमर, दादा शंकर दत्त मिश्र, डॉ. राम तिवारी, अंबरीश मिश्र, सरदार दलजीत सिंह, श्याम अरोड़ा, सरिता दुवेदी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।