जापान में वर्ल्ड मास्टर गेम्स में दम दिखाएंगे प्रणय

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर के 54 वर्षीय प्रणय द्विवेदी, जो आयरन मैन स्पर्धा और ओपन तैराकी में भाग लेंगे, 14 से 30 मई के बीच जापान में होने वाले वर्ल्ड मास्टर गेम्स में चुनौती पेश करेंगे। उन्होंने पुणे में आठवीं मास्टर्स नेशनल चैम्पियनशिप में पांच स्वर्ण पदक जीते हैं और साइकिलिंग में कई खिताब जीते हैं।

  जापान में वर्ल्ड मास्टर गेम्स में दम दिखाएंगे प्रणय

कानपुर। प्रमुख संवाददाता सुपर मास्टर गेम्स एंड फेडरेशन की ओर से 14 से 30 मई के बीच जापान में होने वाले वर्ल्ड मास्टर गेम्स में शहर के 54 वर्षीय प्रणय द्विवेदी भी दम दिखाएंगे। वे आयरन मैन स्पर्धा के साथ समुद्र में होने वाली ओपन तैराकी में विश्व के करीब 35 देशों के खिलाड़ियों के बीच चुनौती पेश करेंगे। प्रणय पुणे में हुई आठवीं मास्टर्स नेशनल चैम्पियनशिप में पांच स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। दालमंडी निवासी प्रणय द्विवेदी लंबी दूरी की साइकिलिंग में देश-दुनिया के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं। वे करीब 50 बार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयरनमैन प्रतियोगिता में 180 किमी की साइकिलिंग कर खिताब जीत चुके हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।