
वियतनाम की एयरफोर्स को कानपुर से भेजे जाएंगे पैराशूट
Kanpur News - कानपुर की ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री को वियतनाम एयरफोर्स से ब्रेक पैराशूट और पायलट पैराशूट का ऑर्डर मिला है। ओपीएफ एक साल में सुखोई-30 के लिए ये पैराशूट तैयार करेगी। यह भारतीय रक्षा उत्पादों की वैश्विक स्वीकार्यता और गुणवत्ता का प्रमाण है। जीआईएल एशिया की इकलौती रक्षा पैराशूट फैक्ट्री है।
कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एयरफोर्स के लिए पैराशूट बनाने वाली कानपुर कैंट स्थित ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री को वियतनाम एयरफोर्स के लिए ब्रेक पैराशूट और पायलट पैराशूट का ऑर्डर मिला है। ओपीएफ एक साल के भीतर सुखोई-30 फाइटर जेट के ब्रेक पैराशूट और पायलट पैराशूट बनाकर भेजेगी। वियतनाम की सरकार से रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली कानपुर स्थित डीपीएसयू ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआईएल) को 30 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर मिले हैं। यह वियतनाम से मिला दूसरा ऑर्डर है, इसके पहले भी ओपीएफ के पैराशूट वियतनाम एयरफोर्स इस्तेमाल कर रही है। यह निर्यात ऑर्डर भारतीय रक्षा उत्पादों की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और कड़े अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप मिशन-क्रिटिकल एयरोस्पेस सिस्टम के डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति में जीआईएल की क्षमता का प्रमाण है।
ओपीएफ एशिया की इकलौती रक्षा पैराशूट फैक्ट्री बनाने वाली बड़ी उत्पादन इकाई है। भारत की रक्षा जरूरतों को पूरा करने के साथ दुनिया के कई देशों को आपूर्ति करता है। कोट वियतनाम से मिला यह रिपीट निर्यात ऑर्डर भारतीय रक्षा विनिर्माण में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय विश्वास को दर्शाता है, जो वैश्विक गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन पर टिका है। इन पैराशूटों का निर्माण जीआईएल के कुशल कार्यबल और स्वदेशी सामग्री का उपयोग कर किया जाएगा। एमसी बालासुब्रमण्यम, सीएमडी, जीआईएल

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




