ओईएफ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर मिला सम्मान
Kanpur News - कानपुर की ओईएफ (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) को निगमीकरण के बाद उत्पादन और राजस्व वसूली में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। ओईएफ ने 2025-26 में 532.75 करोड़ रुपये के रक्षा उत्पाद बनाए और 501 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। प्रबंधन ने 2026-27 में इस लक्ष्य को 900 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

सेना और सैनिकों की जरूरत का सामान बनाने वाली फूलबाग स्थित कानपुर की सबसे पुरानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ओईएफ (ओईएफ) को निगमीकरण के बाद उत्पादन, आपूर्ति और राजस्व वसूली में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मान मिला है। ओईएफ के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. अनिल रंगा को रक्षा कंपनी डीपीएसयू ट्रूप कंफर्ट्स लिमिटेड (टीसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुनील दाते ने ‘बेस्ट परफॉर्मिंग फैक्ट्री अवार्ड’ ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। वर्ष 2025-26 में ओईएफ ने 532.75 करोड़ रुपये के रक्षा उत्पाद बनाए। 517.63 करोड़ रुपये के उत्पादों की आपूर्ति की और 501 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। यह अब तक का रिकॉर्ड है।
इसके साथ ही ओईएफ ने डीपीएसयू टीसीएल के गठन के बाद उसके अधीन आने वाली देश की चारों ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में अब तक का सबसे ज्यादा ऑर्डर हासिल किया है। ओईएफ के सीजीएम डॉ. अनिल रंगा ने बताया कि यह ओईएफ से जुड़े हर कर्मचारी और व्यक्ति के लिए हर्ष की बात है। मौजूदा वर्ष 2026-27 में प्रबंधन ने इस लक्ष्य को 900 करोड़ रुपये तक ले जाने का मानक तय किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


