Kanpur News: आरटीओ का कोई कार्य लंबित तो 23 को पहुंचें दफ्तर
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: परिवहन मेला अब हर महीने की तय तिथि को लगेगा 23 अक्तूबर को पहला परिवहन

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता आरटीओ में दोपहिया, चौपहिया के अलावा किसी कॉमर्शियल वाहन के टैक्स से लेकर फिटनेस तक का कोई मामला लटका है तो वाहन स्वामी 23 अक्तूबर को लगने वाले मेले के दिन सर्वोदय नगर दफ्तर पहुंचें। अपने कार्य संबंधित काउंटर पर जाएं तो उनकी समस्या का समाधान होगा। इसके बाद भी कार्य नहीं होता है तो वाहन मालिक मौजूद आरटीओ राकेंद्र सिंह या फिर एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून से मिलकर अपनी समस्या बता हल करा सकेंगे।आरटीओ राकेंद्र सिंह और एआऱटीओ कहकशां खातून ने बताया कि परिवहन मेले में मौके पर ही निस्तारण के अलावा तय बाबू सीट पर मिलेंगे।
टैक्स या फिटनेस कार्य होते ही सारे दस्तावेज पूरे हो जाएंगे। नवंबर औऱ दिसंबर में भी एक-एक दिन परिवहन मेला मंडल में जिलेवार लगेंगे।

