Kanpur News: अभी 15 दिन और बंद रहेगा ईदगाह-ब्रह्रम नगर मार्ग

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर में ईदगाह चौराहे से ब्रह्मनगर जाने वाली रोड 15 दिनों तक बंद रहेगी। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान जलकल के महाप्रबंधक से पाइप बिछाने का कार्य पूरा करने को कहा। जर्जर मकान का मलबा हटाने का आदेश भी दिया। साथ ही, गंदगी देखने पर सफाई कर्मचारी पर कार्रवाई के संकेत दिए।

Kanpur News: अभी 15 दिन और बंद रहेगा ईदगाह-ब्रह्रम नगर मार्ग

Kanpur News: कानपुर। ईदगाह चौराहे से ब्रह्मनगर जाने वाली रोड अभी 15 दिनों तक और बंद रहेगी। इस मार्ग पर धंसी रोड का नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शनिवार को निरीक्षण किया। जलकल के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने अवगत कराया कि नाले में 16 मीटर लंबाई में पाइप बिछाई जा चुकी है। आठ मीटर लंबी पाइप डाली जानी बाकी है। पंद्रह दिनों में काम पूरा होगा। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि तेजी से कार्य करते हुए इस रोड को मोटरेबल कर दिया जाए ताकि यातायात सुगम हो सके। धंसी रोड के बगल में जिस जर्जर मकान को गिराया गया था उसका मलबा हटाने का निर्देश दिया गया।

भवन के मालिक को खुद अपने संसाधनों से यह काम करना होगा। दूसरी ओर जाजमऊ नई चुंगी के पास रोड धंसने से हुए गड्ढे का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त ने पाया कि गड्ढे को भर दिया गया है। उन्होंने अपने सामने ही सड़क को मोटरेबल कराने का काम शुरू कराया। रविवार से इस रोड से हल्के वाहनों को गुजारा जा सकेगा। उन्होंने लाल बंगला से वीआईपी रोड और जेके प्रथम से पैसिफिक लॉन जाने वाले मार्ग पर बनाई जा रही सीएम ग्रिड रोड का भी निरीक्षण किया। 2.60 किलोमीटर लंबी यह सड़क जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी।नगर आयुक्त ने शिव कटरा होते हुए होटल मनोज इंटरनेशल तक निरीक्षण किया। कई जगह गंदगी पाई गई। उन्होंने सफाई पर्यवेक्षक शिव कुमार का वेतन तत्काल प्रभाव से रोके जाने और सफाई निरीक्षक गोरखनाथ को कठोर चेतावनी देने का निर्देश दिया। दोबारा गंदगी मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई के लिए कहा। श्याम नगर मुख्य मार्ग पर गड्ढे का फौरन पैचवर्क करने को कहा। यशोदा नगर में नमक फैक्ट्री चौराहे से राजा राम चौराहा होते हुए हमीरपुर मार्ग तक सीएम ग्रिड रोड का निर्माण तेजी से करने को कहा।

Sanjay Kumar Pandey

लेखक के बारे में

Sanjay Kumar Pandey

परिचय एवं अनुभव

संजय कुमार पाण्डेय भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 29 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ के कानपुर यूनिट में चीफ रिपोर्टर की भूमिका निभा रहे हैं। कई अखबारों के विभिन्न पदों पर काम किया है। अलग-अलग बीटों पर काम करने के साथ ही एक्सक्लूसिव खबरें निकाल लेने का खासा अनुभाव है। साहसिक पत्रकारिता करने में दक्षता हासिल है।


करियर का सफर

संजय कुमार पाण्डेय ने पत्रकारिता की शुरुआत गोरखपुर में वर्ष 1996 में स्वतंत्र चेतना दैनिक समाचार पत्र से की थी। वहां क्राइम रिपोर्टर से लेकर सिटी इंचार्ज तक की भूमिका निभाई। वर्ष 2002 में यूनाइटेड भारत में सिटी इंचार्रा की भूमिका निभाई। वर्ष 2003 से 2004 तक राष्ट्रीय सहारा के साप्हिक सहारा समय में गेस्ट राइटर के रूप में रहे। वर्ष 2005 से 2010 तक अमर उजाला मुरादाबाद में क्राइम रिपोर्टर के साथ ही रेलवे रिपोर्टर की भूमिका निभाई। नवंबर 2010 से 2012 तक दैनिक जागरण के लखनऊ यूनिट से संबद्ध रहे। लखीमपुर खीरी ब्यूरो चीफ की भूमिका निभाई। इसके बाद वर्ष 2013 में दैनिक जागण में ही मुरादाबाद आए जहां सिटी इंचार्ज और बाद में सिटी डेस्क इंचार्ज और आउटपुट हेड की भूमिका निभाई। वर्ष 2013 के ही दिसंबर माह में जागरण की जम्मू यूनिट में स्टेट ब्यूरो में काम शुरू किया। 24 मार्च को हिन्दुस्तान कानपुर में नियुक्ति हो गई। इसके बाद से हिन्दुस्तान कानपुर में ही कार्यरत हैं। पिछले ढाई वर्षों से सिटी इंचार्ज की भूमिका निभा रहे हैं।


विशेषज्ञता
डेवलपमेंट, क्राइम
रूटीन एक्सक्लूसिव खबरें ढूंढना और बड़ी कवरेज के रूप में परोसना
खबरों की पैकेजिंग, आंकड़ों से खेलना और मौके की पड़ताल से बड़ी खबरें बनाना
बड़ी खबरों की पैकेजिंग के लिए खुद ही फोटो खींचना और खबरों के एंगिल के हिसाब से तैयार करना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: अभी 15 दिन और बंद रहेगा ईदगाह-ब्रह्रम नगर मार्ग