Kanpur News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत
Kanpur News: सरसौल के रहनस मोड़ के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर 40 वर्षीय फैक्ट्रीकर्मी राजेंद्र पाल की मौत हो गई। वह रूमा में नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर थाना क्षेत्र में रहनस मोड़ के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह रूमा स्थित एक फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट करके रविवार सुबह घर लौट रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नगरा गांव निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र पाल रूमा स्थित फैक्ट्रीकर्मी थे। रविवार सुबह वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बाइक ट्रक में पीछे से टकरा गई। जिससे राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सरसौल स्थित सीएचसी ले गई।
जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।मृतक के पिता छोटेलाल ने बेटे की मौत पर हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि करीब पांच साल पहले राजेंद्र की पत्नी अल्पना ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद दर्ज मुकदमे में राजेंद्र, उसकी मां शिवप्यारी और पिता छोटेलाल जेल गए थे। राजेंद्र की 10 वर्षीय बेटी सौम्या ननिहाल में रहती है। उसे अपने पास लाने के लिए राजेंद्र ने कोर्ट में अपील भी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


