Kanpur News: ऋतुप्रिया बनीं केडीए की ओएसडी, चार अफसरों का तबादला

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर में ऋतुप्रिया ने केडीए के ओएसडी के पद का कार्यभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर केडीए के चार अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें चीफ टाउन प्लानर मनोज कुमार समेत अन्य शामिल हैं। इन अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

Kanpur News: ऋतुप्रिया बनीं केडीए की ओएसडी, चार अफसरों का तबादला

Kanpur News: कानपुर। कलेक्ट्रेट में एसीएम द्वितीय के पद पर रहीं ऋतुप्रिया ने मंगलवार को केडीए के ओएसडी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। दूसरी ओर केडीए के चार अफसरों का यहां से तबादला हो गया है। चीफ टाउन प्लानर मनोज कुमार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में नगर नियोजक, ओएसडी रवि प्रताप सिंह को एसडीएम श्रावस्ती, ओएसडी बृजेंद्र उपाध्याय को एसडीएम बाराबंकी और नरेंद्र कुमार को आगरा विकास प्राधिकरण में अधिशासी अभियंता के पद पर भेजा गया है। इन सभी केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक ने रिलीव कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।