Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Revenue Collection Decline SGSST Commissioner Nitin Bansal Urges Immediate Action
राजस्व वसूली में कमी बर्दाश्त नहीं, कार्यशैली सुधारें : आयुक्त

राजस्व वसूली में कमी बर्दाश्त नहीं, कार्यशैली सुधारें : आयुक्त

संक्षेप:

Kanpur News - राजस्व वसूली में कमी बर्दाश्त नहीं, कार्यशैली सुधारें : आयुक्त राजस्व वसूली में कमी बर्दाश्त नहीं, कार्यशैली सुधारें : आयुक्त

Nov 28, 2025 08:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। राजस्व वसूली में गिरावट कतई बर्दाश्त नहीं है। पिछले कुछ माह में गिरावट आना चिंताजनक है, इसमें सुधार समय रहते जरूरी है। अगर कहीं कोई समस्या आ रही है तो उसका वरिष्ठ अधिकारी तत्काल समाधान करें। बार-बार किसी को भी एक ही बात नहीं बताई जाएगी। ये बातें शुक्रवार को कानपुर दौरे पर आए एसजीएसटी आयुक्त नितिन बंसल ने लखनपुर स्थित एसजीएसटी कार्यालय में विभाग की समीक्षा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि आरसी से जुड़े मामलों में गंभीरता दिखाएं। आयुक्त ने कानपुर के दोनों जोन की समीक्षा में कहा कि टैक्स वसूली में तेजी लाएं। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि नवंबर की राजस्व वसूली में बेहतर उछाल की पूरी उम्मीद है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खासकर हमारा फोकस ऑटो मोबाइल सेक्टर को लेकर है, जहां से अच्छा टैक्स कलेक्शन आएगा। इस पर आयुक्त ने नियमों का पालन करते हुए विभागीय कार्यों को करने की सलाह भी दी। अपर आयुक्त ग्रेड वन सैमुअल पॉल एन, आरसी विद्यार्थी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त ने एसजीएसटी अधिकारियों की लगातार मिल रही शिकायतों पर कहा कि हमारा काम समन्वय बनाकर राजस्व संग्रह को बेहतर बनाना है। अबतक हमारे बीच के कई अधिकारी ऐसे भी हैं, जिनका रवैया बेहद निराशाजनक है। समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त ने जोन वन के सेक्टर चार व छह के प्रभारी की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कहा कि लंबे समय से काम करने के बाद भी सुधार न होना शर्मनाक है। कार्यशैली अगर जल्द नहीं सुधारी तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। समीक्षा बैठक में आयुक्त नितिन बंसल ने टैक्स के पुराने बकाएदारों पर एक्शन में तेजी लाने को कहा। कहा कि सालों से टैक्स दबाकर बैठने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करें। हर हाल में टैक्स वसूली करनी है, ऐसे लोगों की सूची बनाकर सख्त एक्शन लें।