बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोगों ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में पिछले सात दिनों से जलापूर्ति ठप है, जिससे लोग परेशान हैं। गर्मी में पानी की कमी के कारण लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और जल निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने शिकायतों का समाधान न होने का आरोप लगाया है।

 बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोगों ने किया प्रदर्शन

कानपुर। किदवई नगर क्षेत्र के निराला नगर, सफेद कॉलोनी, लाल कॉलोनी और साकेत नगर में पिछले सात दिनों से जलापूर्ति ठप होने पर क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी में पेयजल संकट से परेशान लोग खाली बाल्टी व बोतलें लेकर सड़क पर उतरे फिर प्रदर्शन कर जल निगम के खिलाफ नारेबाजी की। भीषण गर्मी में किदवई नगर के करीब आधा दर्जन इलाके पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पिछले सात दिनों से पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे लोगों का रविवार को सब्र टूट गया और निराला नगर में प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोग हाथों में खाली बाल्टियां और पानी की बोतलें लेकर सड़क पर उतर आए और फिर जल निगम के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों

ने आरोप लगाया कि कई शिकायतों के बावजूद भी विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया, जबकि उन्होंने बैराज से आने वाली मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर उसमें मरम्मत कार्य के कारण जलापूर्ति बाधित होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इस दौरान न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता, मेघा, शांति देवी, गंगा देवी, राजा, महिमा, देवी, रूबी, आमिर व आसिफ मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।