दबौली और गुजैनी के 6700 घरों की बिजली काटी
कानपुर में दबौली और गुजैनी के 6700 घरों की बिजली बिना सूचना काटने पर लोग नाराज हो गए। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सबस्टेशन जाकर केस्को के एमडी से बात की और बिजली 25 मिनट में चालू करने का आश्वासन लिया। उन्होंने कहा कि बिजली काटने से पहले बकाया बिल की सूचना देनी चाहिए।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बिना पूर्व सूचना के दबौली और गुजैनी के 6700 घरों की बिजली सप्लाई काटने से नाराज लोगों ने इलाकाई सबस्टेशन जाकर घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही विधायक सुरेंद्र मैथानी दादानगर सब स्टेशन पहुंचे। वहीं से फोन पर केस्को एमडी से बात की। कहा कि इन लोगों की बिजली सप्लाई 25 मिनट में चालू करके अवगत कराएं। साथ ही तय कर दें कि दो दिन पहले बकाए बिल की सूचना दें और इसके बाद ही बिजली काटें। मैथानी ने कहा कि एकाएक बिना सूचना के बिजली काटना न्यायसंगत नहीं है। मैथानी ने केस्को के एमडी और जिममेदारों अफसरों से बात की।
बिजली सप्लाई चालू करवाने के साथ ही कहा कि जिन लोगों के बिजली बिल अधिक आने की शिकायतें हैं या फिर बिना बिल आए कनेक्शन काटे गए हैं। इनकी दिक्कतें कैंप लगा हल करा दें। गर्मी से जनता बेहाल न हो, इस बात का पूरा ध्यान रखें। दादानगर सबस्टेशन पर बड़ी संख्या में महिलाएं औऱ आमजन पहुंचे थे। सप्लाई चालू होते ही जिंदाबाद के नारे गूंजे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


