
जून में होगा केपीएल का सीजन-2
Kanpur News - जून में होगा केपीएल का सीजन-2 जून में होगा केपीएल का सीजन-2 जून में होगा केपीएल का सीजन-2
कानपुर। देश की पहली सबसे बड़ी शहरी क्रिकेट लीग केपीएल (कानपुर प्रीमियर लीग) के दूसरे सीजन के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। यह लीग इस साल जून माह में आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभी इसकी फाइनल तिथि घोषित होना बाकी है। वैसे केपीएल से जुड़े डायरेक्टर्स ने बताया कि यह लीग आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) की समाप्ति के एक सप्ताह बाद शुरू हो जाएगी। यूपी टी-20 लीग और केपीएल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता ने लीग को देश की सबसे बड़ी लीग बनाने का काम किया। उसे बरकरार रखा जाएगा। दूसरे सीजन की तैयारी को लेकर रणनीति बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
पिछले साल मार्च माह में आयोजित हुई लीग में बोर्ड परीक्षा व त्योहारी सीजन होने के कारण कई खेल प्रेमी केपीएल के रोमांच को देखने से वंचित रह गए थे। इस बार खेल प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए केपीएल का आयोजन जून में किया जा रहा है। लीग में इस साल भी छह टीमें शामिल होंगी, जिसमें दो टीमें नई शामिल की जा सकती हैं। इस बार खिलाड़ियों की पर्स वेल्यू को भी बढ़ाया जाएगा। साथ ही, केपीएल में छाप छोड़ने वाले खिलाड़ियों को सीधा यूपी टी-20 लीग की नीलामी में जगह दी जाएगी। डॉ. संजय कपूर ने बताया कि इस बार भी लीग ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगी। गर्मी के कारण मैच के शेड्यूल में जरूर परिवर्तन होगा। पहला मैच शाम 4.30 बजे से शुरू कराने का प्रयास होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




