डीसीपी से गुम मोबाइल पाकर खिले चेहरे
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News - कानपुर में डीसीपी पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने 111 गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए। इनकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये है। टीम ने आईएमईआई नंबर, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से मोबाइल बरामद किए। स्वामियों ने मोबाइल वापस पाकर खुशी जताई।

कानपुर, संवाददाता। डीसीपी पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने गुम हुए 111 मोबाइल बुधवार को उनके मालिकों को लौटाए। इनकी कीमत करीब 22 लाख रुपये है। मोबाइल वापस पाकर स्वामियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बीते कई महीनों से क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल की शिकायत पर सर्विलांस टीम लगातार काम कर रही थी। टीम ने आईएमईआई नंबर को सर्विलांस पर लगाया। इसके बाद सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज, लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से 111 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


