Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Police Recruitment Exam 55 Candidates Abandon Test Amid Tight Security
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, 55 फीसदी ने छोड़ी

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, 55 फीसदी ने छोड़ी

संक्षेप:

Kanpur News - त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, 55 फीसदी ने छोड़ी त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, 55 फीसदी ने छोड़ी

Nov 02, 2025 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती में रविवार को 55 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में परीक्षा हुई। जांच के दौरान परीक्षार्थियों के कलावा, बाले और क्लिप तक उतरवाए गए। वहीं, खालसा इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी के नाम को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद आंसर शीट को कोषागार में जमा कराया गया। रविवार सुबह सात बजे कोषागार से प्रश्न पत्र को निकाला गया। सुबह 10 से 12:30 बजे तक पुलिस उपनिरीक्षक, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक, लेखा, भर्ती परीक्षा हुई। दो घंटे पहले से परीक्षार्थियों को प्रवेश देना शुरू किया गया। आधे घंटे पहले प्रवेश को बंद कर दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सबसे पहले पुलिस, फिर परीक्षा करा रही कंपनी और तीसरे चरण में बायोमीट्रिक व रेटिना की जांच हुई। नोडल अधिकारी एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी और एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि 7680 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। 3511 ने परीक्षा दी, वहीं, 4169 ने परीक्षा छोड़ दी। खालसा इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी ने शनिवार को धीरेंद्र प्रताप सिंह और रविवार को धीरेंद्र प्रताप यादव के नाम से परीक्षा दी। उसके आधार कार्ड में दिक्कत की बात समाने आई है। सत्यापन के बाद उसे परीक्षा देने दिया गया। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन पेपर सरल आया। हिन्दी, मूल विधि के सवाल आसान रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि सभी सवालों के जवाब दिए। संख्यात्मक के सवालों में थोड़ी परेशानी हुई। रीजनिंग के सवालों ने परेशान किया। कंप्यूटर साइंस के सवालों ने भी माथे पर पसीना ला दिया। 160 सवालों में से परीक्षार्थियों को कंप्यूटर विज्ञान के सवालों ने उलझाया। प्रतापगढ़ निवासी सूरज तिवारी ने कहा कि पेपर काफी आसान रहा। सामान्य हिन्दी और मूल विधि के सवाल सबसे आसान रहे। पेपर उम्मीद से ज्यादा बेहतर रहा। चित्रकूट के अभय ने बताया कि सामान्य ज्ञान और संख्यात्मक के सवाल थोड़े से कठिन लगे। बाकी पूरा पेपर आसान था। किसी भी सवाल का उत्तर देने में कोई समस्या नही हुई। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शुक्रवार दोपहर से ही एसटीएफ की टीम ने जिले में मुस्तैद हो गई थी। एसटीएफ की टीम कई सेंटर के बाहर चहलकदमी करती नजर आई। एआई के जरिए कंट्रोल से परीक्षा की पल-पल निगरानी की गई। 19 परीक्षा केंद्र के हर कमरे में कैमरा लगाया गया। परीक्षार्थी के सिर झुकाने व बातचीत करने पर तत्काल उनको टोका गया। हर परीक्षा केंद्र पर भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। 200 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहीं।