
फॉलोअप))गंगा बैराज पर स्टंटबाजों के लिए लगी टीम, कोहना व नवाबगंज मिलकर करेगी कार्रवाई
Kanpur News - - लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करेगी टीम- लापरवाही करने पर थाना प्रभारी पर होगी कार्रवाईकानपुर, संवाददाता। गंगा बैराज में स्टंटबाजी के दौरान छात्रा की मौत के बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस...
कानपुर, संवाददाता। गंगा बैराज में स्टंटबाजी के दौरान छात्रा की मौत के बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस लगातार स्टंटबाजों पर कार्रवाई कर रही है। बैराज में स्टंट रोकने के लिए पुलिस ने एक टीम लगाई गई है। यह टीम बैराज में लापरवाही से वाहन चलाकर लोगों की जान खतरे में डालने वाले वाहन सवारों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। शुक्लागंज के सर्वोदय नगर निवासी भाविका गुप्ता बीते गुरुवार को अपनी सहेली नेहा मिश्रा के साथ स्कूटी से गंगा बैराज घूमने गई थी। इस दौरान स्टंटबाजी कर रहे बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में भाविका की मौत हो गई और उनकी सहेली घायल हो गई।

हादसे के बाद स्टंटबाज बृजेश निषाद बाइक छोड़कर भाग गया। हालांकि पुलिस ने जांच की तो पता चला का स्टंटबाज बृजेश निषाद और उसका साथी भी घायल है। दोनों का पुलिस की निगरानी में निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस उनके स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार ने बताया कि गंगा बैराज में स्टंटबाजी रोकने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है। जो नवाबगंज और कोहना पुलिस के साथ मिलकर बैराज में लापरवाही से वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करेगी। बावजूद इसके गंगा बैराज में स्टंटबाजी होते हुए मिलने पर संबंधित थाने के प्रभारी पर कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




