Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Police Commissioner Reviews Complaints Urges ACPs to Improve Performance
लापरवाह एसीपी अपनी कार्यशैली सुधारें नहीं तो कार्रवाई : सीपी

लापरवाह एसीपी अपनी कार्यशैली सुधारें नहीं तो कार्रवाई : सीपी

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर में जनसुनवाई में चकेरी, नौबस्ता और कल्याणपुर से सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने एसीपी को सुधारने के निर्देश दिए और फर्जी मुकदमे दर्ज करने वालों पर कार्रवाई की बात कही। मृत्यु और दुर्घटना दर में कमी की जानकारी दी गई।

Dec 08, 2025 12:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जनसुनवाई में सबसे ज्यादा शिकायतें चकेरी, नौबस्ता और कल्याणपुर से आ रही हैं। सबसे खराब स्थिति नौबस्ता, चकेरी, कल्याणपुर, पनकी और बाबूपुरवा के एसीपी की हैं। लापरवाह और गैर जिम्मेदार एसीपी पहले अपनी कार्यशैली सुधारें, तभी थानेदारों को सुधार सकोगे। ये सख्त निर्देश रविवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने साढ़े तीन घंटे चली समीक्षा बैठक में दिए। इनको रेड जोन में डालकर कमिश्नर ने कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में पुलिस कमिश्नर ने राजपत्रित अधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की। इसमें पुलिस कमिश्नर के मुताबिक पांच सर्किल का काम सबसे खराब रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिल्हौर और घाटमपुर एसीपी का प्रदर्शन अच्छा है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सभी थानों से साइबर संबंधित अपराध को तत्काल दर्ज करके उनका खुलासा करें। मारपीट के मामले में सहायक पुलिस आयुक्त आरोपियों को भारी मुचलके से पांबंद करें। अपराध छोड़ चुके हिस्ट्रीशीटर की निगरानी बंद करेंः पुलिस कमिश्नर ने कहा कि थाने के वह हिस्ट्रीशीटर जो वृद्ध और लंबे समय से शांत हैं और कई सालों से अपराध में उनकी संलिप्तता नहीं पाई गई है। ऐसे हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी अब बंद कर दी जाए। अपराध में लिप्त और एक्टिव अपराधियों की नई हिस्ट्रीशीट को खोलकर निगरानी की जाए। लापता हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी जुटाएं। फर्जी मुकदमा कराने वालों पर करें कार्रवाईः पुलिस कमिश्नर कहा कि फर्जी प्रार्थना पत्र देने वाले और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। सभी सहायक पुलिस आयुक्त की क्षेत्र व थानों में पकड़ होनी चाहिए। हर अपराध व विवाद के साथ ही उन्हें एक-एक पुलिस कर्मियों के संबंध में जानकारी होनी चाहिए। एससी-एसटी एक्ट का कोई गलत इस्तेमाल न करें। मृत्यु व दुर्घटना दर में आई कमीः पुलिस कमिश्नर ने बताया कि क्रिटिकल कॉरिडोर टीम की समीक्षा की गई। मृत्युदर में 23 फीसदी, दुर्घटना की दर में 26 फीसदी और घायलों की दर में 46 प्रतिशत की कमी आई है। घायलों को गोल्डन आवर में समय से अस्पताल पहुंचाया गया है। साथ ही उन्होंने सभी थानों के माल मुकदमो और लंबित विवेचना का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया।