पुलिस आयुक्त के सामने ट्रकों की अवैध आवाजाही का मुद्दा गरमाया

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - पुलिस आयुक्त के सामने ट्रकों की अवैध आवाजाही का मुद्दा गरमाया पुलिस आयुक्त के सामने ट्रकों की अवैध आवाजाही का मुद्दा गरमाया

पुलिस आयुक्त के सामने ट्रकों की अवैध आवाजाही का मुद्दा गरमाया

कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की अध्यक्षता में उद्यमियों के साथ समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस, प्रशासन एवं उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। उद्यमियों ने यातायात, अतिक्रमण और ट्रकों की अवैध आवाजाही से जुड़ी समस्याएं उठाईं। बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रमुख चौराहों पर ऑटो, ई-रिक्शा न खड़े करने का सुझाव दिया। फजलगंज क्षेत्र में सड़कों पर बसों को खड़े होने से रोकने का मुद्दा उठा। विशेष रूप से बड़ा चौराहा और विजय नगर चौराहा पर व्यवस्था बेहतर करने की बात कही।

साथ ही पार्कों में अवैध कब्जों पर चिंता जताई। उद्यमियों ने कहा कि किसी भी औद्योगिक दुर्घटना में फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई बिना पुलिस आयुक्त की अनुमति के नहीं हो। सड़क पर भीख मांग रहे बच्चों को रोका जाए और उन्हें स्कूलों में पढ़ने भेजा जाए। साथ ही ऐसे गिरोह के सरगना की जानकारी करके उसके खिलाफ कार्रवाई भी हो। रमईपुर औद्योगिक क्षेत्र में नया फायर स्टेशन खोलने की मांग की गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर होगा। पुलिस ही नहीं बल्कि अन्य विभाग भी इसको लेकर गंभीर हैं। गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त अभिसूचना महेश कुमार, एडीएम सिटी, डीएलसी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के अलावा विजय कपूर, सुनील वैश्य, उमंग अग्रवाल समेत कई उद्यमी उपस्थित रहे।थाने में एसीपी की मौजूदगी में हो बैठक : उद्यमियों ने सुझाव दिया कि थाना स्तर पर एसीपी की अध्यक्षता में मासिक बैठक हो और समस्याओं के निस्तारण के लिए रजिस्टर संचालित किया जाए। ट्रकों को दी गई अवैध अनुमतियों पर कार्रवाई, औद्योगिक दुर्घटनाओं में श्रम विभाग की सहभागिता व एकतरफा कार्रवाई से बचाव की भी मांग उठी। गर्मी को देखते हुए अग्निशमन व्यवस्था, मजदूरों की सुविधाएं और प्रदूषण नियंत्रण पर भी चर्चा हुई। पुलिस आयुक्त ने सभी विभागों को समन्वय के साथ त्वरित समाधान और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।