Kanpur News: तमंचे सहित शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, दूसरा फरार
Kanpur News: कानपुर देहात में अकबरपुर पुलिस ने शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक शातिर को चोरी की बाइक, तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसकी सूचना पर झाड़ी बाबा मंदिर के पास से तीन चोरी की बाइक और एक चेचिस बरामद की। मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर पुलिस ने शुक्रवार रात में चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक शातिर को चोरी की बाइक तमंचे व दो कारतूस के साथ दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से निकल भागने में कामयाब रहा। पूछताछ के बाद झाड़ी बाबा मंदिर के पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक व एक चेचिस बरामद कर ली। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए शातिर का चालान करने के साथ ही उसके फरार साथी की तलाश शुरू की है। एसपी के निर्देश पर चल रहे चेकिंग अभियान के क्रम में शुक्रवार रात में बारा चौकी प्रभारी शोभित कटियार व जैनपुर चौकी प्रभारी नरसिंह यादव हाई-वे पर गश्त पर थे।
इसी दौरान मुखबिर से संदिग्धों के नबीपुर से झाड़ी बाबा मंदिर की ओर जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर मंदिर के पास से बाइक सवार भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के टंडन बाजार अमरौधा निवासी आजम पुत्र हबीबुर्रहमान को दबोच लिया, जबकि उसका साथी मेवाती मोहाल अकबरपुर निवासी इस्लाम निकल भागने में कामयाब रहा। तलाशी में पकडे़ गए आजम के पास से पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए, जबकि बरामद बाइक उसने चोरी की बताई। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने झाड़ी बाबा मंदिर के पास छिपाकर रखी गई चोरी की तीन बाइक व एक चेचिस को भी बरामद कर लिया। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि पकडे़ गए शातिर के खिलाफ उरई, कालपी, भोगनीपुर व अकबरपुर में 7 मुकदमें दर्ज हैं। पूछताछ में उसने इस्लाम के साथ मिलकर अकबरपुर स्थित अनंतराज अस्पताल के बाहर से चोरी करने की स्वीकारोक्ति की है। पूछताछ के बाद चोरी की गाड़ियां बरामद होने व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया, जबकि मौके से फरार उसके साथी की तलाश में छापेमारी हो रही है।


