मुठभेड़ के बाद धरा गया महिला से बाले छीनने का दूसरा आरोपित
कानपुर देहात में 24 मई को मंदिर का रास्ता पूछने के बहाने महिला के कान के बाले छीनने वाले दूसरे आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान राहुल कंजड़ को पकड़ा, जिसके पैर में गोली लगी। उसके पास से लूट का सामान और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली के हरदिया नाला गांव के पास बीती 24 मई को मंदिर का रास्ता पूछने के बहाने कान के बाले छीन ले जाने के दूसरे आरोपित को शिवली पुलिस ने मंगलवार रात केशरी निविदा गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पैर में गोली लगी है।24 मई को हरदिया नाले गांव के पास पशुबाड़े के बाहर कंडे पाथ रही महिला से रामजानकी मंदिर का रास्ता पूछने के नाम पर उसके बाले छीनकर फरार हो गए थे। बदमाशो की तलाश में लगी पुलिस ने जल्लापुर सिकंदरा के इस्माइल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बाला व लूट में प्रयुक्त हुई सफेद बाइक बरामद की थी।
पकड़े गए आरोपित ने दूसरे साथी का नाम राहुल कंजड़ निवासी अकबरपुर बताया था। मंगलवार देर रात पुलिस ने उसकी जानकारी मिलने पर पीछा किया। शिवली क्षेत्र के केशरी निवादा कंजड़ डेरा की ओर जाते समय राहुल की घेराबंदी की गई। इसमे लुटेरे ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगने पर वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाला,तमंचा,कारतूस व खोखे के साथ एक बिना नम्बर की बाइक भी बरामद की है। इंस्पेक्टर शिवली अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपित शातिर किस्म का बदमाश है। करीब 18 मुकदमे उस पर पहले से हैं। उसके खिलाफ पुलिस पर फायरिंग करने और लूट का माल बरामद होने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


