Kanpur News: स्कूटी बेचने के नाम पर 40 हजार ठगने वाला आरोपित गिरफ्तार
Kanpur News: कानपुर में काकादेव पुलिस ने ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपित ने मो. इकराम से 40 हजार रुपये की ठगी की। इकराम ने 25 हजार रुपये एडवांस दिए, लेकिन ठगी करने वाले का साथी स्कूटी लेकर भाग गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के विज्ञापन डालकर ठगी करने वाले आरोपित को काकादेव पुलिस ने गुरुवार रात को गिरफ्तार किया। आरोपित ने ग्वालटोली निवासी मो. इकराम से स्कूटी बेचने के नाम पर 40 हजार रुपये की ठगी की थी। उन्होंने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मो. इकराम के अनुसार उन्होंने आठ अगस्त को ओएलएक्स पर स्कूटी का विज्ञापन देखा था। जिसके बाद उन्होंने उस पोस्ट में दिए गए मोबाइल नंबर पर बातचीत कर 25 हजार रुपये में सौदा तय किया था। साथ ही उसने 15 हजार रुपये का स्कूटी पर चालान होने की जानकारी दी थी। उसने 25 हजार रुपये एडवांस लेने के बाद स्कूटी ट्रांसफर कराने के लिए सोमवार को आरटीओ बुलाया।
जहां स्टांप पेपर पर लिखा-पढ़ी करने के बाद आरोपित ने कहने पर चालान कटवाने के लिए 15 हजार रुपये दे दिए। इस बीच युवक का एक साथी मौके से स्कूटी लेकर फरार हो गया। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि आरोपित आशीष वर्मा निवासी बारासिरोही कल्याणपुर को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।


