Kanpur News: स्कूटी सवार लुटेरों को डिलीवरी ब्वॉय का पर्स लूटा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर में ग्वालटोली में स्कूटी सवार दो युवकों ने फूड डिलीवरी ब्वॉय से पर्स लूट लिया। पुलिस ने 22 घंटे में दोनों लुटेरों को पकड़ा और लूट के पैसे, एटीएम कार्ड तथा आधार कार्ड बरामद किए। आरोपितों के नाम सुमित और निखिल हैं।

Kanpur News: स्कूटी सवार लुटेरों को डिलीवरी ब्वॉय का पर्स लूटा

Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। ग्वालटोली में स्कूटी सवार दो युवकों ने फूड डिलीवरी ब्वॉय से पर्स लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 22 घंटे के अंदर दोनों लुटेरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया। पुलिस बीस से अधिक सीसी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपितों तक पहुंची। पुलिस ने आरोपितों के पास से एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और लूटे हुए रुपये बरामद किए। नवाबगंज ख्यौरा निवासी चंद्र प्रकाश फूड डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हैं। शुक्रवार देर रात को वह डिलीवरी करने गए थे। इस दौरान रतनधाम अपार्टमेंट के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उनका पर्स लूट लिया था। इसके बाद आरोपित मौके से भाग निकले थे।

घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत ग्वालटोली पुलिस से की। पुलिस ने शनिवार देर रात छह बंगलिया चौराहा के पास स्थित खंडहर से दो युवकों को पकड़ा। जिसने पास से लूटा हुआ एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और 550 रुपये बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपितों के नाम सुमित निवासी कर्नलगंज और निखिल निवासी ग्वालटोली बताया। ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि आरोपितों को 22 घंटे के अंदर पकड़ कर जेल भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।