Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Police Arrest Two Robbers Within 24 Hours for Stealing Elderly Woman s Gold Chain
महिला से सोने की चेन छीनकर भागे लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

महिला से सोने की चेन छीनकर भागे लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात के जैनपुर स्थित यूपीएसआईडीसी कालोनी में एक बुजुर्ग महिला से दो लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लुटेरों को पकड़ लिया और उनके पास से चेन के टुकड़े, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए।

Jan 27, 2026 01:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर स्थित यूपीएसआईडीसी कालोनी मे रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागे दो लुटेरों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दबोच लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने चेन के टुकड़े, बाइक, तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। यूपीएसआईडीसी कालोनी जैनपुर में रहने वाले अजय सिंह की बुजुर्ग मां सोमवार को घर से टहलने के लिए निकली थी, उसी समय बाइक सवार दो बदमाशों ने ण्पट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। महिला केशोर मचाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते,वहां से बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले में पीडित बजुर्ग महिला के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अकबरपुर पुलिस लुटेरों की तलाश शुरू की। छानबीन में पीड़ित महिला के मोहल्ले में ही रहने वाले शातिरों की संलिप्तता के संकेत मिलने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिलने पर अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने स्वरूपपुर बनारअली पुर स्थित बंबे की पुलिया के पास छापा मारकर यूपीएसआईडीसी कालोनी जैनपुर में निवास कर रहे शिवली कोतवाली क्षेत्र के खलगपुर निवासी प्रदीप दीक्षित उर्फ दीपक दीक्षित व उसके साथी डेरापुर थाना क्षेत्र के डिरवापुर निवासी निखिल यादव को दबोच लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने सोने की चेन के दो टुकड़े, एक बाइक, तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। अकबरपुर कोतवाल ने बताया कि पूछताछ व छानबीन के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।