Kanpur News: अवैध पटाखों के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
Kanpur News: चकेरी के अहिरवां में पुलिस ने ई-ऑटो से ले जाए जा रहे करीब 77 किलो 270 ग्राम अवैध पटाखों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी उन्नाव से थोक में पटाखे खरीदकर महाराजपुर और आसपास के गांवों में महंगे दाम पर बेचने जा रहे थे। बरामद पटाखों की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Kanpur News: चकेरी। पुलिस ने अहिरवां में चेकिंग के दौरान ई-ऑटो से बोरे में भरकर ले जा रहे अवैध पटाखों के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 77 किलो 270 ग्राम पटाखे बरामद किए हैं। दोनों उन्नाव से थोक में पटाखे खरीदकर शहर के आसपास के गांवों में महंगे दाम पर बेचने की तैयारी में थे। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि अहिरवां चौकी की पुलिस रविवार देर रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ई-ऑटो में सवार होकर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। चकेरी मोड़ के पास दोनों को पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम महाराजपुर गंगागंज निवासी धीरेंद्र और लालापुरवा निवासी मोहित यादव बताया। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास करीब 77 किलो 270 ग्राम टाखे बरामद हुए। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह उन्नाव से पटाखे लाकर महाराजपुर समेत आसपास गांव में फुटकर में बेचने जा रहे थे। वहीं पटाखे की कीमत बाजार में एक लाख रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


