Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Police Arrest Two Members of Vehicle Theft Gang During Checkpoint
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चकमा देकर दो फरार

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चकमा देकर दो फरार

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को पकड़ा। इनके पास से चोरी की बाइक, तमंचा, और कारतूस बरामद हुए। दो अन्य साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम और चोरी के तहत मामला दर्ज किया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Nov 24, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात। अकबरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोमवार को नरिहा-निबौली मार्ग पर कन्नौज जिले के वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी चकमा देकर निकल भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस व चार सौ रुपये बरामद करने का दावा किया। इनके खिलाफ चोरी की बाइक बरामद होने व शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। इसके साथ ही मौके से फरार उनके साथियों की तलाश में छापेमारी शुरू की है। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह सोमवार को अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ नरिहा के पास चेकिंग कर रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी बीच दो बाइक से निबौली-नरिहा मार्ग पर आ रहे चार युवक पुलिस चेकिंग देखकर मुड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर रुस्तम पुत्र गुलाम निवासी ठठिया कन्नौज व कुंदन पुत्र सुरेश निवासी बौद्ध नगर तिर्वा कन्नौज को चोरी की एक बाइक तमंचा व दो कारतूसों के साथ दबोच लिया, जबकि उसके साथी अमन पुत्र जाकिर निवासी फारूकी नगर ठठिया कन्नौज व मनीष पुत्र अशोक निवासी जवाहर नगर कन्नौज दूसरी बाइक से फरार हो गए। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया मामले में पकड़े गए दोनों शातिरों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम व चोरी की बाइक मिलने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया गया, जबकि मौके से फरार उनके साथियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।