मानवाधिकार ने केडीए से मांगी अवैध वसूली पर रिपोर्ट
Kanpur News - कानपुर में फूलबाग की मल्टीलेवल पार्किंग में कार का मासिक किराया 1500 रुपये की जगह 2700 रुपये लिया गया। पीड़ित रितेश भार्गव ने इस अवैध वसूली की शिकायत की थी। राज्य मानवाधिकार आयोग ने केडीए वीसी को नोटिस भेजकर रिपोर्ट मांगी है। रितेश ने इसके खिलाफ कई अधिकारियों को पत्र भी लिखा था।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फूलबाग स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में कार का मासिक किराया 1500 की जगह 2700 रुपये लेने के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने केडीए वीसी मदन सिंह गर्ब्याल को नोटिस देकर रिपोर्ट तलब की है। नौघड़ा निवासी पीड़ित रितेश भार्गव ने ठेकेदार के जरिए पिछले दो साल में की गई अवैध वसूली की शिकायत की थी। इसके बाद ही एक्शन लिया गया है। रितेश ने बताया कि वह अपनी कार लगभग दो वर्षों से मल्टीलेवल पार्किंग मे खड़ी करता रहे। जिसमें ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से 2700 प्रतिमाह वसूली की जाती रही। वसूली की भनक लगने पर जब जन सूचना अधिकार के तहत केडीए से शुल्क मालूम किया तो जवाब में पता चला कि चौबीस घंटे का शुल्क महज 50 रुपये है।
इस हिसाब से 1500 रुपये महीना हुआ। रितेश ने बताया कि इसकी शिकायत जब केडीए अधिकारियों से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम, कमिश्नर और सीएम ऑफिस में भी लेटर दिया, लेकिन केडीए से मिलीभगत होने के कारण जांच के दौरान न तो प्रार्थी के बयान लिये गए और न ही कोई साक्ष्य लिया गया। ठेकेदार के झूठे कथन पर जांच का निस्तारण भी कर दिया गया। आयोग ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



