परेड से दुकानें हटाना गलत, दुकानादारों को इंसाफ तक लड़ेंगे : अमिताभ वाजपेई

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर का परेड बाजार आज़ादी से पहले से व्यापार का केंद्र है। विधायक अमिताभ वाजपेई ने दुकानदारों के समर्थन में प्रदर्शन में कहा कि उन्हें केवल दो दिन में हटाना अमानवीय है। सपा और कांग्रेस के पदाधिकारी भी साथ खड़े हुए। दुकानदारों ने प्रशासन से उचित पुनर्वास की मांग की है।

परेड से दुकानें हटाना गलत, दुकानादारों को इंसाफ तक लड़ेंगे : अमिताभ वाजपेई

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। परेड बाजार देश की आजादी से पहले से लग रहा है। यह केवल व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि हजारों गरीब दुकानदारों, मेहनतकश परिवारों और आम जनता की रोजी-रोटी का सहारा है। ऐसे बाजार को मात्र दो दिन में खाली करने का तुगलकी फरमान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय निर्णय है। ये बातें सपा विधायक अमिताभ वाजपेई ने कहीं। वह परेड बाजार में दुकानदारों के समर्थन में आयोजित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में सभा को संबोधित कर रहे थे।

दुकानदारों के समर्थन में सपा और कांग्रेस

दुकानदारों के समर्थन में सपा के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी भी खड़े नजर आए। इस दौरान सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने दुकानों को न हटाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। सपा के महानगर अध्यक्ष हाजी फज़ल महमूद ने ज्ञापन में मांग की कि परेड क्षेत्र के दुकानदारों को वहां से न हटाया जाए, किसी भी दुकान को न तोड़ा जाए तथा यदि प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का स्थानांतरण प्रस्तावित हो तो पहले उचित पुनर्वास एवं रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बिना लिखित नोटिस किसी भी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने की मांग भी उठाई गई। बैठक में विधायक कैंट मो. हसन रूमी, विधायक सीसामऊ नसीम सोलंकी, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, कुतुबुद्दीन मंसूरी पूर्व विधायक सुहेल अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता, संदीप शुक्ला, पार्षद फैजान रहमान, रजत बाजपेई, जावेद अख्तर गुड्डू, उमर शरीफ, चंकी गुप्ता, परेड बाजार अध्यक्ष विशाल शुक्ला लल्लू, मो. इमरान हुसैन सहित बड़ी संख्या में दुकानदार एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी का समर्थन

कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने परेड दुकानदारों का समर्थन किया

परेड बाजार के दुकानदारों के धरना-प्रदर्शन में कानपुर महानगर कांग्रेस ने अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में हिस्सा लिया। दुकानदारों की मांग का समर्थन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुहेल अंसारी, आलोक मिश्रा, नौशाद आलम मंसूरी, फजल खान, पदम मोहन मिश्रा, शीलू श्रीवास्तव, जितेंद्र गिरी, धर्मेंद्र सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला, मुकेश वाल्मीकि, संदीप निषाद, जावेद उस्मानी, राजेश गौतम, रामजी दुबे, इमराना खान, राम शंकर राय, देव राय, प्रदीप यादव, सविता, अमित मिश्रा, विश्वनाथ जायसवाल आदि थे।

सामान्य प्रश्न

परेड बाजार में दुकानदारों ने किसके खिलाफ प्रदर्शन किया?
दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया, जो उन्हें मात्र दो दिन में हटाने का फरमान दे रहा था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।