पीएसी के 232 जर्जर आवास गिराने पर कैबिनेट की मुहर

Jan 06, 2026 10:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में पीएसी की जर्जर कॉलोनियों को गिराने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस कार्य पर 5.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। श्याम नगर में 232 आवासों को कंडम घोषित किया गया है। नए आवासों के निर्माण का प्रस्ताव भी दिया गया है ताकि पीएसी कर्मियों के लिए बेहतर रहने की व्यवस्था हो सके।

पीएसी के 232 जर्जर आवास गिराने पर कैबिनेट की मुहर

कानपुर। पीएसी में पिछले कई सालों से जर्जर अवस्था में खड़ी कॉलोनियां गिराई जाएंगी। इसके लिए मंगलवार को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसमें साढ़े पांच करोड़ रुपये का खर्च आएगा। लंबे समय से इन कॉलोनियों को गिराए जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था जिस पर अब मुहर लग गई है। कॉलोनियां गिराए जाने के बाद यहां पीएसी कर्मियों के लिए नए आवास बनाए जाएंगे। श्याम नगर में पीएसी की 37वीं वाहिनी का कैंपस है। इसके अंदर ही पीएसी कर्मियों और अधिकारियों के लिए आवास की भी सुविधा है। यहां लंबे समय से बनी कॉलोनियां जिसमें 232 आवास हैं, जर्जर हो चुके हैं।

इन्हें कुछ साल पूर्व ही कंडम घोषित किया गया था। कॉलोनियां इतनी जर्जर हैं कि इनके आसपास भी जाने की मनाही है। इसी के चलते कॉलोनियों के आसपास कांटेदार झाड़ियां रखी गई हैं। इन कॉलोनियों को गिराने के लिए पीएसी अधिकारियों ने अनुमति मांगी थी। कैबिनेट ने इसकी अनुमति दे दी है। इन कॉलोनियों को गिराने में 5.61 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। 37वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक बीबी चौरसिया ने बताया कि जवानों के लिए टाइप वन स्पेशल के 108 नए आवास बनाए जाने का प्रस्ताव है। जर्जर आवास गिराए जाने के बाद उसी स्थान पर नए आवास बनाए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।