राजाराम हत्याकांड : बहू से जमीन का एग्रीमेंट कराने वाले वकील से पूछे 80 सवाल

Feb 16, 2026 02:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर में एनआरआई सिटी की 17 बीघे जमीन के विवाद में राजाराम वर्मा हत्या मामले की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह से पूछताछ की, जिन्होंने मृतक की बहू के साथ विवादित जमीन का एग्रीमेंट कराया था। कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की योजना बनाई है।

राजाराम हत्याकांड : बहू से जमीन का एग्रीमेंट कराने वाले वकील से पूछे 80 सवाल

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एनआरआई सिटी की 17 बीघे जमीन के विवाद में आईआईटी के पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार राजाराम वर्मा हत्याकांड में पुलिस ने जांच का दायरा तेज कर दिया है। रविवार को नवाबगंज के सुक्खीपुरवा नई बस्ती निवासी अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह से कोतवाली पुलिस ने तीन घंटे पूछताछ की। आरोप है कि उन्होंने मृतक की बहू रेखा से विवादित जमीन का एग्रीमेंट कराया था। पुलिस के 80 सवालों में से कई के संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। खासकर एग्रीमेंट के लिए दी गई रकम के स्रोत पर चुप्पी साधे रहे। दूसरे अधिवक्ता पूछताछ के लिए नहीं आए। मामले के विवेचक जगदीश पांडेय के अनुसार 26 दिसंबर 2018 को मनोज सक्सेना और जितेंद्र कुमार सिंह ने राजाराम की छोटी बहू से एनआरआई सिटी के अंदर तीन आराजी की कुल 2.12 हेक्टेटर जमीन का एग्रीमेंट कराया था।

इसमें आराजी संख्या 2561 (ख), 2559 (क) और 2171 (क) शामिल थीं। यह एग्रीमेंट राजाराम की हत्या से पहले हुआ था और माना जा रहा है कि इसी सौदे ने परिवार में तनाव को और बढ़ा दिया। हत्या के बाद एग्रीमेंट को निरस्त कर दिया गया था। रविवार को शारदानगर निवासी मनोज सक्सेना और जितेंद्र कुमार सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मनोज ने शहर से बाहर होने की बात कहकर आने में असमर्थता जताई, जबकि जितेंद्र कोतवाली पहुंचे। वहां उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनसे लगभग 80 सवाल किए गए, जिनमें एग्रीमेंट की रकम, भुगतान की प्रक्रिया, सौदे की शर्तें और बाद में उसे निरस्त कराने की कोशिशों से जुड़े प्रश्न शामिल थे। जवाब में याद नहीं व भूल गया जैसे जवाब पूछताछ के दौरान जितेंद्र कई सवालों पर याद नहीं या भूल गया जैसे जवाब देते रहे। कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों पर वह पूरी तरह खामोश रहे। हालांकि उन्होंने अपने पक्ष में दस्तावेजी साक्ष्य पेश करने के लिए पुलिस से दो दिन का समय मांगा है। पुलिस अब उनके द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;