हैकर नहीं बांग्लादेश के हैक्टिविस्ट ग्रुप ने की नगर निगम की वेबसाइट हैक

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर नगर निगम की वेबसाइट को बांग्लादेश के हैक्टिविस्ट समूह HECSO2-BY ने हैक किया है। इस हमले का उद्देश्य डिजिटल प्रोटेस्ट के जरिए भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है। हैक्टिविस्ट ने चेतावनी दी है कि वे भ्रष्टाचार से लाभ उठाने वालों की डिजिटल सुविधाओं को बाधित करते रहेंगे।

हैकर नहीं बांग्लादेश के हैक्टिविस्ट ग्रुप ने की नगर निगम की वेबसाइट हैक

कानपुर, प्रमुख संवाददाता।कानपुर नगर निगम की वेबसाइट हैक करने का कारनामा बांग्लादेश के किसी हैकर्स ने नहीं बल्कि एक हैक्टिविस्ट समूह HECSO2-BY ने किया है। इस समूह ने इस अटैक को ऑपरेशन-100 नाम दिया है, जिसका उद्देश्य सिर्फ साइबर हमला नहीं बांग्लादेश की राजनीति स्थिति, भ्रष्टाचार, अन्याय और छात्रों पर हिंसा के विरोध में डिजिटल प्रोटेस्ट है। उन्होंने लिखा है कि वे प्रशासन को दिखाना चाहते हैं कि कोई सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता। विशेषज्ञों की माने तो ये हैक्टिविस्ट या तो भारत को इसका दोषी मान रहे हैं या फिर वे देश या विशेष कम्युनिटी से फंडेड हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक हैक्टिविस्ट के सर्वाधिक इजरायल, अमेरिका व भारत में बढ़ रहे हैं। नगर निगम की वेबसाइट हैक की घटना से लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया। आईआईटी के वैज्ञानिक व सी3आई हब से जुड़े साइबर सुरक्षा स्टार्टअप के विशेषज्ञों संग आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान पड़ताल की तो ये जानकारियां मिली। देश में अब साइबर है कर्स के साथ हैक्टिविस्ट के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। यूएस बेस्ड टेक कंपनी क्लाउडसेक ने 2023-25 की एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसके अनुसार सर्वाधिक हैक्टिविस्ट अटैक इजरायल, अमेरिका और भारत पर हुए हैं। वहीं, भारत सरकार की रिपोर्ट माने तो हर सप्ताह 3195 साइबर हमले हो रहे हैं। विशेषज्ञों की माने तो पूर्व में हुए हैक्टिविस्ट हमले का मुख्य लक्ष्य वे वेबसाइट होती हैं, जिनके माध्यम से लेन-देन या भ्रष्टाचार अधिक होता हो। साथ ही, उससे विभाग या कंपनी को अधिक नुकसान हो न कि जनता को.

हैक्टिविस्ट ने दी चेतावनी

नगर निगम की वेबसाइट को हैक करने के बाद हैक्टिविस्ट ने चेतावनी भी दी है। उसने लिखा है कि हम निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं लेकिन जो लोग भ्रष्टाचार से फायदा उठाते हैं, उनकी डिजिटल सुविधा को बाधित करते रहेंगे, ये सिर्फ शुरुआत है। यह प्रयास बताएगा कि डिजिटल दुनिया जनती की है, सिर्फ सत्ता चलाने वालों की नहीं।

कौन होते हैं हैक्टिविस्ट

हैक्टिविस्ट ''हैकर'' और ''एक्टिविस्ट'' से मिलकर बना है। ये व्यक्तियों और संगठनों के कंप्यूटर सिस्टम को बाधित करके काम करते हैं। ये उपयोगकर्ताओं को सेवा से वंचित करना या सिस्टम में सेंध लगाकर महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी लीक करना, वेबसाइट की छवियों या सामग्री को बदलना, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब्जा करना या मार्केटिंग अभियानों में छेड़छाड़ करते हैं। उनका मकसद मीडिया का ध्यान आकर्षित करना होता है, जिससे उनके उद्देश्यों पर चर्चा की जाए।

सामान्य प्रश्न

HECSO2-BY समूह ने किस वेबसाइट को हैक किया?
HECSO2-BY समूह ने कानपुर नगर निगम की वेबसाइट को हैक किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।