Kanpur News: नगर निगम के 495 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का बढ़ा मानदेय

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर नगर निगम ने 495 अचयनित संविदा कर्मियों के मानदेय को बढ़ाकर 500.23 रुपये प्रतिदिन किया है। पहले उनका मानदेय 423 रुपये था। नगर निगम कर्मचारी संघ ने इस निर्णय के लिए नगर आयुक्त का आभार जताया है। बैठक में कई पदाधिकारियों ने राहत पाने वाले कर्मियों को शुभकामनाएं दी।

Kanpur News: नगर निगम के 495 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का बढ़ा मानदेय

Kanpur News: कानपुर। नगर निगम के 495 अचयनित संविदा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की स्वीकृति दे दी गई है। ये सभी कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी के हैं, जिनके पद माली और मानव बल केयर टेकर के हैं। अब इन्हें 500.23 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय मिलेगा। पहले इनका मानदेय 423 रुपये रोजाना का था। नगर निगम कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों को मिली इस राहत के लिए नगर आयुक्त के प्रति आभार जताया है। नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक में यह जानकारी महामंत्री रमाकांत मिश्रा ने दी। सभी पदाधिकारियों ने तालियों के साथ इसका स्वागत किया। रमाकांत मिश्रा ने बताया कि अचयनित संविदा सफाई कर्मियों की भी न्यूनतम वेतन मजदूरी श्रम विभाग के आदेश के अनुसार किया जाना है।

इसकी फाइल भी चल रही है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी संघ ने ही इसकी मांग नगर आयुक्त से की थी। सभी ने राहत पाने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं। बैठक में मुन्ना हजारिया, नरेंद्र खन्ना, गोपाल चौधरी, रमेश शर्मा, मुन्ना पहलवान, इरशाद खान, भारत, विशन टेकला, अजय बाबू, दिनेश गुप्ता, सतीश पाल, कृपा शंकर गोस्वामी, हेमंत सिंह, संजय मौर्य, संजय हजारिया, देवी दिन भाऊ और नीलू निगम आदि रहे।

Sanjay Kumar Pandey

लेखक के बारे में

Sanjay Kumar Pandey

परिचय एवं अनुभव

संजय कुमार पाण्डेय भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 29 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ के कानपुर यूनिट में चीफ रिपोर्टर की भूमिका निभा रहे हैं। कई अखबारों के विभिन्न पदों पर काम किया है। अलग-अलग बीटों पर काम करने के साथ ही एक्सक्लूसिव खबरें निकाल लेने का खासा अनुभाव है। साहसिक पत्रकारिता करने में दक्षता हासिल है।


करियर का सफर

संजय कुमार पाण्डेय ने पत्रकारिता की शुरुआत गोरखपुर में वर्ष 1996 में स्वतंत्र चेतना दैनिक समाचार पत्र से की थी। वहां क्राइम रिपोर्टर से लेकर सिटी इंचार्ज तक की भूमिका निभाई। वर्ष 2002 में यूनाइटेड भारत में सिटी इंचार्रा की भूमिका निभाई। वर्ष 2003 से 2004 तक राष्ट्रीय सहारा के साप्हिक सहारा समय में गेस्ट राइटर के रूप में रहे। वर्ष 2005 से 2010 तक अमर उजाला मुरादाबाद में क्राइम रिपोर्टर के साथ ही रेलवे रिपोर्टर की भूमिका निभाई। नवंबर 2010 से 2012 तक दैनिक जागरण के लखनऊ यूनिट से संबद्ध रहे। लखीमपुर खीरी ब्यूरो चीफ की भूमिका निभाई। इसके बाद वर्ष 2013 में दैनिक जागण में ही मुरादाबाद आए जहां सिटी इंचार्ज और बाद में सिटी डेस्क इंचार्ज और आउटपुट हेड की भूमिका निभाई। वर्ष 2013 के ही दिसंबर माह में जागरण की जम्मू यूनिट में स्टेट ब्यूरो में काम शुरू किया। 24 मार्च को हिन्दुस्तान कानपुर में नियुक्ति हो गई। इसके बाद से हिन्दुस्तान कानपुर में ही कार्यरत हैं। पिछले ढाई वर्षों से सिटी इंचार्ज की भूमिका निभा रहे हैं।


विशेषज्ञता
डेवलपमेंट, क्राइम
रूटीन एक्सक्लूसिव खबरें ढूंढना और बड़ी कवरेज के रूप में परोसना
खबरों की पैकेजिंग, आंकड़ों से खेलना और मौके की पड़ताल से बड़ी खबरें बनाना
बड़ी खबरों की पैकेजिंग के लिए खुद ही फोटो खींचना और खबरों के एंगिल के हिसाब से तैयार करना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।