Kanpur News: सड़कों के गड्ढे जानलेवा, रातभर पैचवर्क करने का दावा
Kanpur News: जन्माष्टमी के अवसर पर कानपुर नगर निगम ने रातभर पैचवर्क किया, लेकिन कई स्थानों पर टूटी सड़कें नहीं देखी गईं। श्यामनगर और आसपास की सड़कों की स्थिति जानलेवा है। जबकि नगर निगम ने साफ-सफाई और गड्ढे भरने का दावा किया, स्थानीय लोग गड्ढों से परेशान है। सभी जोन में कार्य की निगरानी की गई।

Kanpur News: कानपुर। जन्माष्टमी के मद्दनेजर नगर निगम के सभी जोन में टीमें रातभर पैचवर्क कराया पर श्यामनगर, काजीखेड़ा, शिवकटरा, कृष्णापुरम, परदेवनपुरवा में कहीं पर किसी जगह टूटी सड़क पर पैचवर्क शुक्रवार को शाम तक न दिखा। श्यामनगर की हर रोड जानलेवा बनी है। जोन दो के अफसरों ने इन मार्गों का दौरा भी न किया। इलाकाई जनता गड्ढों से कराह रही है फिर भी जोनल अधिकारी से लेकर इंजीनियर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह सिलसिला शुक्रवार दोपहर तक चलता रहा। मंदिरों, संपर्क मार्गों, प्रमुख सड़कों व जलभराव वाले क्षेत्रों में भी गड्ढे भरने, समतलीकरण और पैचवर्क का कार्य किया गया।
लगातार इन कार्यों की मॉनीटरिंग भी की गई। कौशलपुरी, कमलानगर, शिवाला मोहल्लों में रातभर पैचवर्क और मंदिरों के आसपास साफ-सफाई का दावा नगर निगम ने किया है। जलभराव वाले स्थानों पर मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग भी कराई गई। इसी तरह राधा-कृष्ण मंदिर गोविंदनगर, जय श्रीकृष्ण मंदिर साकेतनगर के आसपास भी कार्य कराए गए। इसके अलावा साकेतनगर, गोविंदनगर, डीसी मार्ग, गुमटी नंबर-5 आदि स्थानों पर भी पैचवर्क कराए। कच्चे मोटरेबल पैच भी कराए गए। शुक्रवार सुबह छह बजे से ही सभी जोन के जोनल स्वच्छता अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आ गए और सफाई व अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि करीब 165 मार्गों को चिन्हित कर पैचवर्क व मरम्मत कार्य के लिए निविदा की कार्रवाई चल रही है।

