Kanpur News: सांसद ने केस्को के कामों की समीक्षा की, सुझाव भी दिए

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर में सांसद रमेश अवस्थी ने केस्को के बिजली आपूर्ति प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। शहर में 709 नए ट्रांसफार्मर और छह नए सबस्टेशन लगाए जाएंगे। ओवरलोडिंग का समाधान करने के लिए नए फीडर बनाए जा रहे हैं और असुरक्षित हवाई तारों को भूमिगत केबिलिंग में बदला जा रहा है।

Kanpur News: सांसद ने केस्को के कामों की समीक्षा की, सुझाव भी दिए

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत, विश्वसनीय और निर्बाध बनाने के लिए केस्को के कामों की समीक्षा सोमवार को सांसद रमेश अवस्थी ने की। केस्को के अधीक्षण अभियंता (प्रोजेक्ट) अनुराग कटियार ने आरडीएसएस और बिजनेस प्लान के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट सौंपी और उनसे जरूरी सुझाव भी लिए। केस्को अभियंताओं ने बताया कि शहर में छह नए सबस्टेशनों के साथ मांग और लोड को संभालने के लिए 709 नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। ओवरलोडिंग की समस्या से निपटने के लिए पुराने फीडरों का विभाजन करने और नए फीडर बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में होगी अंडरग्राउंड केबलिंगबिजली नेटवर्क की क्षमता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए जरूरत के अनुसार ओवरहेड बिजली लाइनों को मजबूत किया जा रहा है। केस्को ने बताया कि संवेदनशीलता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हवाई तारों को हटाकर भूमिगत विद्युत केबलिंग (अंडरग्राउंड केबलिंग) के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। बिजली ग्रिड को अपग्रेड करने के लिए स्काडा परियोजना के तहत कानपुर में 818 आरएमयू स्थापित किए जा रहे हैं। इस आधुनिक प्रणाली के माध्यम से केस्को बिजली नेटवर्क की वास्तविक समय (रियल-टाइम) में निगरानी और बेहतर संचालन कर सकेगा, जिससे फॉल्ट होने पर उसे तुरंत ठीक किया जा सकेगा। सांसद ने बेहतर बिजली सुविधा देने और आपूर्ति को अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: सांसद ने केस्को के कामों की समीक्षा की, सुझाव भी दिए