मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे शिक्षक विधायक, बताईं उपलब्धियां
Kanpur News - कानपुर के शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने शिक्षकों को लाभ की जानकारी दी और 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन, वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय, और व्यावसायिक शिक्षकों के समायोजन की मांगों के लिए संघर्ष करने का आश्वासन दिया।

कानपुर। शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने मंगलवार को नगर के पांच मूल्यांकन केंद्रों में सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज, एबी विद्यालय इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को मिले लाभ की जानकारी दी। कहा, इसके लिए उन्हें निरंतर प्रयास करना पड़ा। अब संगठन अपनी प्रमुख मांगों 01 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन से आच्छादित कराने, वित्तविहीन शिक्षकों की राजकीय कोषागार से सम्मानजनक मानदेय एवं व्यावसायिक शिक्षकों को रिक्त पद के सापेक्ष समायोजित करने जैसी मांगों के लिए संघर्ष करेगा। दौरा करने वालों में आरपी अवस्थी, डॉ. सत्येंद्र कुमार शुक्ल, नारायण मिश्र, आरके गुप्ता, राजबिहारी वाजपेयी, संजय गुप्ता, बीएन टंडन, बीके अवस्थी, आलोक पांडेय, अशोक सचान, जय राम सिंह, विनय पांडेय, इंद्रजीत सिंह यादव, अखंड प्रताप सिंह और डॉ. आरपी सिंह आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


