शिक्षक विधायक डीआईओएस से मिले, मांगें रखीं
Kanpur News - कानपुर के शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय से मिलकर 25 बिंदुओं का मांगपत्र सौंपा। उन्होंने एनपीएस से ओपीएस में शिक्षकों के अंशदान को जीपीएफ में स्थानांतरित करने की मांग की, साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

कानपुर। शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय से भेंटकर 25 बिन्दुओं पर आधारित मांगपत्र सौंपा। न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) से ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) में आच्छादित किए गए शिक्षकों के अंशदान को जीपीएफ खाते में स्थानांतरित करने के लिए पत्रावलियों के निस्तारण पर जोर दिया। प्रवक्ता पद पर पदोन्नति, चयन वेतनमान, अवशेष देयकों के लंबित प्रकरण, मानदेय पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की नियुक्ति, मूल्यांकन पारिश्रमिक, कक्ष निरीक्षक पारिश्रमिक, मानव संपदा पोर्टल की प्रविष्टियों को त्रुटिरहित करने समेत अनेक मांगें रखीं। क्षय रोगियों को पोषण देने के नाम पर 500 रुपये प्रतिमाह के नाम पर लगातार छह महीने से वसूली करने पर नाराजगी जताई।
कहा, जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद स्कूलों के समय में परिवर्तन नहीं किया गया है। नीट असहायता प्राप्त शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाने पर भी रोष जताया। वार्ता में डॉ. सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नारायण मिश्र, मनोज ठाकुर, राज बिहारी वाजपेई और सुनील मिश्रा आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


