विधानसभा अध्यक्ष से सपा विधायक ने अभद्रता की शिकायत की

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर के विधायक अमिताभ बाजपेई ने लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और परमट स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम में दुर्व्यवहार की शिकायत की। उन्होंने भाजपा नेता सुरेश अवस्थी द्वारा मजदूरों और ठेकेदारों से मारपीट करने और विधायक को कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने की जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष से सपा विधायक ने अभद्रता की शिकायत की

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परमट स्कूल के शिलाल्यास कार्यक्रम को लेकर हुए विवाद में हुए दुर्व्यवहार की शिकायत की। उन्होंने 13 मई को भाजपा नेता सुरेश अवस्थी द्वारा मजदूरों और ठेकेदारों से मारपीट करने और एक विधायक को उनकी विधानसभा में शिलान्यास न करने देने की जानकारी दी। उन्होंने पूरे प्रकरण को विशेषाधिकार समिति को संदर्भित किए जाने की मांग की है। अमिताभ ने बताया कि उन्हें विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया तथा अभद्र व्यवहार किया।

समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया गया। इसके साथ ही चप्पल दिखाई गई और पुलिस प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई का भी आरोप लगाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।