नगर निगम से 34 कर्मियों की विदाई, ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण भुगतान

Feb 28, 2026 06:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - नगर निगम से 34 कर्मियों की विदाई, ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण भुगतान नगर निगम से 34 कर्मियों की विदाई, ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण भुगतान नगर निगम से 34 क

नगर निगम से 34 कर्मियों की विदाई, ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण भुगतान

कानपुर। महापौर प्रमिला पांडेय व नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शनिवार को रिटायर हुए 34 कर्मचारियों को उनकी विदाई के साथ ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण और पेंशन प्रपत्र दिए। रिटायर हुए कर्मचारियों में 25 सफाईकर्मी, तीन वरिष्ठ लिपिक, दो चपरासी, दो मोटर फिलर और दो सफाई नायक रहे। प्रमिला पांडेय ने कहा कि जो धनराशि दी गई है वह पैसा पूरा न खर्च करें और बुढ़ापे के लिए बचाकर रखें। रिटायर होने वाली विमली पत्नी गोपाल, लक्ष्मी पत्नी चुन्नीलाल, माया पत्नी रामप्रकाश, बेनी पत्नी रामस्वरूप, बृजरानी पत्नी मोहन, मुन्नी पत्नी रामचन्द्र, पार्वती पत्नी बाबादीन, रामकली पत्नी रामपाल, कमला पत्नी अम्बिका, बुधिया पत्नी देवीदीन, मीरा पत्नी शिवनाथ, कमला पत्नी मंगली, राजीव द्विवेदी पुत्र जयरा द्विवेदी, फूलचन्द पुत्र बाबूलाल, जयप्रकाश पुत्र छेदी रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।