अधेड़ ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Feb 12, 2026 09:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - -चिलौली गांव निवासी था अधेड़ , मेडिकल कालेज में मृत घोषित -बिलखे परिजन,पुलिस ने

अधेड़ ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर देहात,संवाददाता। रूरा थाना क्षेत्र के चिलौली गांव के रहने वाले एक अधेड़ ने जमुआ गांव के रहने वाले एक अधेड़ ने बुधवार रात में घर अंदर फांसी लगा ली। उसको फंदे में लटका देखकर परिजन उसको नीचे उतारने के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चिलौली गांव के रहने वाले पचास वर्षीय जयकुमार तिवारी शराब पीने के आदी थी। इसको लेकर उनका अक्सर विवाद होता रहता था।

बुधवर रात में उन्होने घर क अंदर कमरे में छत के कुंडे से फांसी लगा ली। उनको फंदे में लटका देखकर अफरा- तफरी मच गई। परिजन उन्हें फंदे से उतारने के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अनुज शुक्ला को जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी सोानिका कुमारी बदहवास हो गईं। जबकि पुत्र हिमांशू व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मेडिकल कालेज से भेजे गएमेमो पर रूरा थाने से एसआई रमाशंकर पाल ने छानबीन करने के साथ परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ रूरा सुधीर भरद्धाज ने बताया कि पूछताछ में अधेड़ के शराब का आदी होने की बात सामने आई है। परिजन उनके आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं कर सके हैं। घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।