झूठे आरोप लगाकर वसूली का आरोप, मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर के सरबप्रीत सिंह ने दिवंगत पिता पर झूठे आरोप लगाकर वसूली का प्रयास करने पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दीपक कुमार ने 3.40 लाख रुपये उधार लेकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और 5 लाख रुपये की मांग की। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

झूठे आरोप लगाकर वसूली का आरोप, मुकदमा

कानपुर, संवाददाता। नजीराबाद के अशोक नगर निवासी सरबप्रीत सिंह ने दिवगंत पिता पर झूठे आरोप लगाकर वसूली का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय में गुहार लगाई है। सरबप्रीत सिंह के अनुसार उनके पिता मंजीत सिंह सागरी का निधन 19 मार्च 2025 को हुआ था। बावजूद इसके आरोपित दीपक कुमार ने 20 मई 2025 की घटना दिखाकर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि दीपक कुमार ने दिसंबर 2024 में उनसे 3.40 लाख रुपये उधार लिए थे। जिसे वापस करने के बजाय आरोपित झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग करने लगा।

आरोपित द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसे सात नवंबर 2025 को न्यायालय ने निरस्त कर दिया। बावजूद आरोपित अवैध वसूली का दबाव बना रहा है। नजीराबाद थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।