Kanpur News: चकेरी में मां ने शराब पीने से टोका तो बेटे ने दी जान
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: कानपुर के चकेरी इलाके में 32 वर्षीय माधवेंद्र प्रताप सिंह की आत्महत्या से परिवार में शोक है। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात शराब पीकर घर लौटने पर उनकी मां ने उन्हें टोका था, जिसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। मंगलवार सुबह उनकी पत्नी ने उन्हें कमरे में फंदे से लटका पाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।

Kanpur News: कानपुर। चकेरी में शराब पीकर घर पहुंचे बेटे को मां ने टोका तो उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शक्ति नगर निवासी 32 वर्षीय माधवेंद्र प्रताप सिंह सीसीटीवी कैमरे का काम करते थे। परिवार में पत्नी रोशनी और मां सुमन हैं। परिजन ने बताया कि उसके पिता पैतृक गांव घाटमपुर बेहटा बुजुर्ग में रहते हैं। वह अपनी पत्नी व मां के साथ चकेरी में रहता था। सोमवार रात को वह शराब के नशे में घर पहुंचा, जिस पर उसकी मां ने टोका तो वह अपने कमरे में चला गया।
मंगलवार सुबह पत्नी उसे बुलाने गई तो फंदे से शव लटकता हुआ मिला। चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की।


