वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा देने का आरोप

Apr 06, 2026 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में एक युवक ने पिज्जा आउटलेट पर वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा देने का आरोप लगाया। युवक ने चार पनीर पिज्जा का ऑर्डर दिया था, लेकिन डिलीवरी में नॉनवेज पिज्जा मिला। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कहा कि उन्हें कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा देने का आरोप

कानपुर दक्षिण। साकेतनगर स्थित एक बड़े पिज्जा आउटलेट में युवक ने वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा देने का आरोप लगाया। लाल कालोनी में रहने वाले अंशू यादव ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात 1:22 बजे चार पनीर पिज्जा का आर्डर दिया था, जिसे डिलीवर ब्वाय के न होने पर वह खुद ही लेकर आए थे। इसके बाद उन्होंने पिज्जा खाया तो उन्हें कुछ अजीब सा महसूस हुआ। इस पर वह पिज्जा लेकर स्टोर में पहुंच गए, जहां शिकायत करने पर पता चला कि चार पिज्जा पनीर के नहीं बल्कि नॉनवेज के हैं। है। इस पर अंशू का आक्रोश फूट पड़ा और उन्हाेंने यूपी 112 पर सूचना दे दी।

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उन्हें थाने भेज दिया। किदवईनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत लेकर नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांच कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।