सेंट्रल पर बालश्रम करते मिला बच्चा तो करेंगे कार्रवाई

Mar 01, 2026 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - सेंट्रल पर बालश्रम करते मिला बच्चा तो करेंगे कार्रवाई सेंट्रल पर बालश्रम करते मिला बच्चा तो करेंगे कार्रवाई सेंट्रल पर बालश्रम करते मिला बच्चा तो करें

सेंट्रल पर बालश्रम करते मिला बच्चा तो करेंगे कार्रवाई

कानपुर। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी ) के मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म, मेट्रो स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया समेत आरपीएफ व जीआरपी थानों का जायजा लिया। बैरकों और जीडी रजिस्टर की भी जांच की। प्लेटफॉर्म पर घूम रहे नाबालिग बच्चों को रोककर उनसे पूछताछ की और उन्हें जागरूक किया। देवेंद्र प्रताप ने जैसे ही स्टालों की चेकिंग की तो संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में बालश्रम न होने पाए। कहा कि यदि कहीं भी नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार को निर्देश दिए कि होली पर्व के मद्देनज़र विशेष सतर्कता बरती जाए। त्योहार पर बड़ी संख्या में परिवारों के साथ बच्चे भी यात्रा करते हैं। कई बार बच्चे गुम होने की घटनाएं भी सामने आती हैं। स्टेशन पर ऐसी व्यवस्था की जाए कि किसी भी बच्चे के गुम होने पर उसकी तत्काल ट्रैकिंग कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा सके। पिछले सप्ताह मजिस्ट्रेट ने दो वर्षीय मासूम बच्ची के अगवा और मासूम की सकुशल बरामदगी में जीआरपी–आरपीएफ की सक्रियता को सराहा। कहा कि कानपुर सेंट्रल पर बंद पड़ी चाइल्ड लाइन सेवा को जल्द दोबारा शुरू कराने की प्रक्रिया तेज की जाएगी ताकि जरूरतमंद बच्चों को तुरंत सहायता मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।